जानें, रोज ओट्स खाने के फायदे-Oats Khane Ke Fayde In Hindi


Oats Khane Ke Fayde In Hindi
Oats Khane Ke Fayde In Hindi


दोस्तों, आपका स्वागत है। आप ओट्स का नाम अवश्य सुने होंगे। परंतु क्या आप ओट्स खाने के फायदे को जानते हैं।  इस लेख में हम Oats Khane Ke Fayde In Hindi के बारे में जानेंगे। ओट्स (Oats) को हिंदी में जई (Jaee) कहते हैं। इसका वनस्पति नाम एवेना सैटिवा एल (Avena sativa L)   है। इसमें उच्च स्तरीय विटामिंस, मिनरल्स, फाइबर एवं एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता। रोजाना 30-40 ग्राम ओट्स खाने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। ओट्स इम्युनिटी को बढ़ाकर शरीर की रक्षा करता है। फ्री रेडिकाल के प्रभाव को काम करता है। मोटापा, हृदय रोग, कैंसर, डायबिटीज जैसे घातक बीमारियों से बचाता है। 


Oats
Oats 


ओट्स (Oats In Hindi) को पहले घास और जानवरों का चारा समझा जाता था। परंतु आज पूरी दुनिया इसे   सुपरफूड मान रही है। क्योंकि इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। प्राकृतिक रूप से ओट्स ग्लूटेन फ्री होता है। यह शरीर को खतरनाक बीमारियों से बचाकर, स्वस्थ व तंदुरुस्त बनाता है। आप इसे नाश्ते में शामिल कर दिनभर Energetic और Healthy बने रहेंगे। ओट्स के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, परंतु यह किसी-किसी को नुकसान भी करता है। इस ब्लॉग पोस्ट जानें, रोज ओट्स खाने के फायदे - Oats Khane Ke Fayde In Hindi में ओट्स की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।


जानें, रोज ओट्स खाने के फायदे - Oats Khane Kayde In Hindi


आज  हमारी जीवनशैली और खानपान में अनियमितता बढ़ती जा रही है। शरीर की Immunity कमजोर हो रही है। मोटापा, हृदय रोग और कैंसर जैसी जीवनशैली बीमारियां हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है। हड्डी, त्वचा, बालों और पेट आदि की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में हमें एक ऐसे Healthy Diet की जरूरत है, जो हमें इन  परेशानियों से निजात दे सके। ओट्स (Oats In Hindi) एक ऐसा ही हेल्थी अनाज  है। यह हमारे लिए कुदरत का एक वरदान है। तो आइए जानें, रोज ओट्स खाने के फायदे (Oats Khane Ke Fayde In Hindi) को। 

आवश्यक पोषक तत्वों का एक बेहतरीन श्रोत: 

ओट्स हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का एक बेहतरीन श्रोत है। आहार विशेषज्ञ ओट्स  को  प्रोटीन और ऊर्जा का मुख्य स्रोत मानते हैं। समें कई प्रकार के विटामिंस, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और  फाइबर पाया जाता है। यह Gluten Free होता है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह Immunity को मजबूत कर Free  Radicals के प्रभाव को कम कर शरीर की रक्षा करता है।


सेहत के लिए फायदेमंद :

हमारे सेहत के लिए ओट्स बहुत फायदेमंद होता है। 

  • ओट्स Cholesterol, Blood Pressure और Blood Sugar के Level को नियंत्रित करता है। 
  • वजन को नियंत्रित करता है। 
  • यह  इम्युनिटी  को मजबूत कर शरीर की रक्षा करता है।
  • यह हमें मोटापा, हृदय रोग, कैंसर, डायबिटीज जैसे घातक बीमारियों से बचाता है। 
  • कब्ज को दूर Digestion को ठीक रखता है।
  • Brain एवं Thyroid के Functions को Healthy बनाता है।
  • बालों  और स्किन के लिए फायदेमंद। 
  • बच्चों गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद। 
  • इसमें Anti-Inflammatory गुण होता है। 
  • यह घुलनशील फाइबर का एक अच्छा श्रोत है। जिसमें बीटा-ग्लूकॉन होता है, जो ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम कर इंसुलिन को नियंत्रित करता है। 

इस प्रकार से ओट्स के कई फायदे हैं। इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए हमें ओट्स में उपस्थित पोषक तत्वों और ओट्स के प्रकार को जानना होगा। इससे पहले आइए जानें कि ओट्स क्या है ?

ओट्स क्या है-Oats Kya Hai

 ओट्स गेहूं, जौ, मक्का और मिलेट की तरह एक हेल्थी अनाज (Cereal) है।ओट्स (Oats) को हिंदी में जई (Jaee) कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम एवेना सैटिवा एल (Avena sativa L) है। यह Poaceae grass family का एक पौौधा है।

अंग्रेजी शब्द Cereal (सीरिअल) अनाजों की रक्षा करने वाली रोम की देवी Ceres (सीरस) से बना है। और वास्तव में ओट्स एक ऐसा Cereal (अनाज) है, जो हमें बीमारियों से रक्षा कर शरीर को स्वस्थ व तंदुरुस्त बनाता है।

“जई” (Oats) देखने में “जौ” (Barley) की तरह लगता है। परंतु दोनों अलग-अलग अनाज है। ओट्स के कई स्वास्थ्य लाभ तथा अन्य उपयोग हैं। यह किसी-किसी को नुकसान भी करता है। यह बाजार में आसानी से मिलता है। ओट्स  के कई प्रकार और ब्रांड्स मार्केट में उपलब्ध है।


ओट्स के प्रकार-Types of you in in Hindi

मार्केट में कई प्रकार के अलग-अलग ब्रांड्स के ओट्स मिलते हैं। ओट्स को सही तरीके से बनाने और इसके प्रयोग विधि के लिए, इसके प्रकारों को जानना जरूरी है। ओट्स निम्नलिखित प्रकार के होते हैं-

1. कच्चा जई-Raw Oats in Hindi

गेहूं की तरह ओट्स की कटाई की जाती है। उस समय उसमें डंठल और अनाज के दाने दोनों होते हैं। ओट्स के इस नयी फसल को कच्चा जई (Raw Oats) कहते हैं।

2. ओट्स ग्रोट्स- Oats Groats in Hindi

ओट्स के अनाज के दानों का उपयोग किया जाता है। इसके लिए सबसे पहले इसे डंठल से अलग कर दिया जाता है। दाना कठोर छिलका (Hull) से घिरा होता है, जिसे जानवर पचा लेते हैं, लेकिन इंसान नहीं। इसलिए इसे  छीलकर हटा दिया जाता है।

इस बिना छिलका वाले ओट्स के साबुत अनाज (Whole Grain Oats) को ओट्स ग्रोट्स (Oats Groats)  कहते हैं। यह ओट्स का मूल रूप है। इससे शरीर को बहुत ज्यादा ऊर्जा मिलती है तथा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। परंतु इसको पकाने में  लगभग 1 घंटा समय लगता है।

3. स्टील कट ओट्स-Steel Cut Oats in Hindi

ओट्स ग्रोट्स जल्दी पक जाए, इसके लिए इसे स्टील के ब्लेड से 2-3 टुकड़ों में काट दिया जाता है। इसे Steel Cut Oats या  Irish Oatmeal कहते हैं। यह बहुत फायदेमंद होता है। यह 20-30 मिनट में पक जाता है

4.स्कॉटिश जई का दलिया-Scottish Oatmeal In Hindi

स्कॉटिश जई का दलिया (Scottish Oatmeal) सदियों पुरानी एक ओट्स का प्रकार है। इसे बनाने के लिए Whole Oats Groats को  पत्थर से मोटा दरदरा पीस दिया जाता है। इससे यह छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट कर Creamy Colour का हो जाता है।

5. रोल्ड ओट्स- Rolled Oats in Hindi

रोल्ड ओट्स को बनाने के लिए सबसे पहले Oats Groats को भाप में पकाते हैं। फिर इसे बेलन (Roller) से बेलकर चपटा (Flat) कर दिया जाता है।


इस विधि से बने ओट्स को  “रोल्ड ओट्स” (Rolled Oats) या  “लुढ़का हुआ ओट्स” कहते हैं। यह सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है और 10-15 मिनट में पक जाता है।

रोल्ड ओट्स सबसे पुरान और उच्च गुणवत्ता वाला ओट्स है। यह विटामिंस से भरपूर, चपटा और अनियमित आकार का होता है। रोल्ड ओट्स का निर्माण कई सारी कंपनियां करती हैं। यह कई प्रकार के होते हैं।

रोल्ड ओट्स के प्रकार-Types Of Rolled Oats In Hindi

रोल्ड ओट्स 3 प्रकार के होते हैं-

I. पुराने जमाने के जई- Old–Fashioned Oats In Hindi

Oats Groats को भाप में पकाया जाता है। फिर इसे बेलन (Roller) से चपटा कर कुटा जाता है। यह 5 मिनट में पक कर तैयार हो जाता है।

Ii. त्वरित ओट्स- Quick-Cooking Oats In  Hindi

इसे बनाने के लिए सबसे पहले साबुत ओट्स को पकाते हैं। फिर इसे सूखा कर छोटे- छोटे टुकड़ों में कटा जाता है। इसके बाद इसे Roller से Old–Fashioned Oats से भी पतला चपटा कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया से बना ओट्स मात्र 1 मिनट में पक जाता है इसलिए इसे त्वरित ओट्स (Quick-Cooking Oats) कहते हैं।

Iii तुरंत या तत्काल ओट्स-Instant Oats In Hindi

Quick-Cooking Oats की तरह, पहले ओट्स ग्रोट्स को पका कर सुखाते हैं। इसके बाद इसे पतला-पतला काट कर रोल किया जाता है। यह तुरंत पक जाता है। इसलिए इसे तुरंत या तत्काल ओट्स (Instant Oats) कहते हैं।

बाजार में बिकने वाले ओट्स के प्रकार :

प्रायः स्टील कट ओट्स और रोल्ड ओट्स दो प्रकार के ओट्स मार्केट में मिलते हैं। परंतु इसके तथा अन्य प्रकारों के अलावा ओट्स के कुछ और भी प्रकार हैं। जिसका स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत महत्व है। वे हैं-

  1. दलिया (Oatmeal)
  2. जई का आटा (Oat Flour)
  3. जई का चोकर (Oats Bran)

 

1. जई का दलिया-Oatmeal in Hindi

  • जई का दलिया, दरदरा पिसा हुआ जई का आटा होता है।
  • इसे अंग्रेजी में Oatmeal कहते हैं।

निर्माण विधि:  

  • ओट्स के साबुत अनाज के दानों को कूटकर भूसी को उतार ली जाती है।
  •  फिर इसकी सेंकाई की जाती है।
  •  इसके बाद इसे मोटा-मोटा पीस कर इसका दरदरा आटा बनाते हैं।

 

2. जई का आटा-Oat Flour In Hindi

  • गेंहू की तरह ओट्स ग्रोट्स को आटा चक्की में बारीक महीन पीसा जाता है।
  • जिसे जई का आटा (Oat Flour) कहते हैं। 

 

ओट्स की दलिया और आटा में अंतर:

  •  इन दोनों में थोड़ा-सा अंतर है। 
  • दलिया मोटा दरदरा पीसा होता है, तो आटा बारीक महीन।


3. जई का चोकर-Oat Bran in Hindi

  • जई का चोकर (Oat Bran) दूसरे अनाजों (जैसे- गेहूं आदि) की तरह चोकर (Bran) ही है।
  • यह Whole Grains तो नही हैं, परंतु बहुत फायदेमंद होता है।

नोट:  सभी प्रकार के ओट्स न्यूट्रीशन में लगभग समान होते हैं। आप अपने पसंद के हिसाब से कोई भी ओट्स खा सकते हैं।


ओट्स में पोषक तत्वों की मात्रा - Nutritional Content of Oats In Hindi 

 मैक्रोन्यूट्रिएंट्स (Macronutrients)

    • ऊर्जा : 1,628 कि. जूल (389 कि. कैलोरी)
    • कार्बोहाइड्रेट्स : 66.30 ग्राम
  - स्टार्च  : 85 % 
  - आहारीय रेशा   : 11 %
  - शर्करा (सुक्रोज) : 01 %
    •  वसा  : 6.90 ग्राम

           - संतृप्त वसा (Saturated Fats) : 1.21 ग्राम

           - एकल असंतृप्त वसा  (Mono Unsaturated Fats)   :  2.18 ग्राम

          - बहु असंतृप्त वसा  : 2.54 ग्राम

    •  प्रोटीन : 16.90 ग्राम

माइक्रोन्यूट्रिएंट्स  (Micronutrients)

    •  विटामिन (Vitamins) :

             - विटामिन-बी 1 : 763 मा.ग्रा.

             - विटामिन-बी 2 : 139 मा. ग्रा.

             - विटामिन-बी 3 : 961 मा. ग्रा.

             - विटामिन-बी 5 : 1.349 मि.ग्रा.

             - विटामिन-बी 6 : 120 मा.ग्रा.

             - विटामिन-बी 9 : 56 मा.ग्रा.

    • खनिज लवण (Minerals) :

            - कैल्शियम (Ca) : 54 मि.ग्रा.

            - आयरन (Fe) : 05 मि.ग्रा.

            - मैग्नीज (Mn)   : 04.9 मि.ग्रा.

            - मैग्निशियम (Mg) : 177 मि.ग्रा.

            - फास्फोरस (P)  : 523 मि.ग्रा

            - पोटैशियम (K)  : 429 मि.ग्रा.

            -  सोडियम (Na)  : 02 मि.ग्रा.

            - जिंक (Zn)    : 04 मि.ग्रा.

    •  अन्य घटक (Other Constituents) :

             घुलनशील रेशा (Soluble Fiber) :

               - बीटा-ग्लूकॉन (β-glucans) : 4 ग्रा.

             खनिज (Mineral):

               - सेलेनियम (Se) : अल्प मात्रा में

            एंटीक्सीडेंट्स (Antioxidants):

             # एवेनथ्रामाइड्स  (Aventhramides)

             # फेरुलिक एसिड (Ferulic Acid)

             # फायटिक एसिड (Phytic Acid)


ओट्स के पोषक तत्वों के फायदे-Benefits of Oats Nutrients In Hindi

ओट्स एक  ग्लूटेन फ्री, पौष्टिकता से भरपूर और स्वास्थ्यप्रद अनाज है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तो आइए ओट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के फायदे के बारे में जानें…


 कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates):


  • वैसे तो ओट्स में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा लगभग 66% होती है। फिर भी यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
  • डायबिटीज के मरीज भी ओट्स को खा सकते हैं। जानते हैं क्यों? क्योंकि ओट्स में सुक्रोज (चीनी) की मात्रा सिर्फ 1% होता है। शेष Complex Carbohydrates होते हैं।
  • यह देर से पचता है और शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा (Sustained Energy) मिलती है।

आहारीय रेशा (Dietary Fiber):

  • ओट्स में एक विशेष प्रकार का घुलनशील डायटरी फाइबर Beta-glucan होता है। इसे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
  • यह LDL और Total Cholesterol के Level को कम कर ब्लड प्रेशर का नियंत्रण करता है।
  • Insulin के Secretion को बढ़ा कर Blood Suger Level को कम करता है।
  • आंत के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ा कर पाचन-क्रिया को ठीक करता है।
  • यह देर से पचता है, जिसके कारण पेट देर तक भरा हुआ लगता है तथा भूख कम लगता है।

प्रोटीन (Protein):

  • ओट्स में 11-17 % प्रोटीन होता है। इतना ज्यादा प्रोटीन किसी दूसरे अनाज में नहीं होता है।
  • इसमें Legume protein के जैसा 80% Avenalin होता है। जो किसी भी दूसरे अनाज में नहीं होता है।

वसा (Fats):

  • ओट्स में वसा की मात्रा लगभग 7% होता है।
  • इसमें Unsaturated Fats ज्यादा होता है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • Saturated Fats स्वास्थ्य के लिए खराब होता है। ओट्स में इसकी बहुत कम मात्रा लगभग 1.21% होता है।

विटामिन एवं मिनरल:

  • ओट्स में शरीर के लिए जरुरी और महत्वपूर्ण विटामिन एवं मिनरल होते हैं।
  • यह शरीर को रोगों से रक्षा कर स्वस्थ्य बनाता है।

एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants):

  • ओट्स में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है।
  • यह Free Radicals के दुष्प्रभाव को कम कर शरीर को तंदरुस्ती प्रदान करता है।
  • Aventhramides नामक Antioxidant सिर्फ ओट्स में पाया जाता है।
  • यह Arteries में सूजन को कम, B.P. को नियंत्रित एवं खुजली को ठीक करता है।


ओट्स के फायदे - Health Benefits Of Oats In Hindi

रोजाना ओट्स खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सुबह नाश्ते में ओट्स खाना को ज्यादा लाभदायक होता है। इससे आदमी दिनभर Energetic रहता है। ओट्स खाने के फायदे का सबसे बड़ा कारण इसका पोषक तत्व है। ओट्स में कुछ खास पोषक तत्व होते हैं, जो दूसरे अनाज में नहीं होते हैं।

ये पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत कर हमें बीमारियों से बचाता है। इसलिए ओट्स को Healthy Cereal Grain तथा Super Food कहते हैं। रोजाना ओट्स खाने के फायदे निम्नलिखित हैं। 


1. cholesterol Level का नियंत्रण :


2. Blood Pressure का नियंत्रण : 

 

3. Blood Sugar Level को नियंत्रित कर Type-2 Diabetes में लाभदायक 

 

4. हृदय रोगों  के खतरे को कम करना 

 

5. Free Radicals को कम करना 

 

6. Cancer  की रोकथाम 

 

7. Immunity को बढ़ाकर शरीर को  बीमारियों से बचाना 

 

8. Brain और Thyroids के Functions में महत्वपूर्ण भूमिका 

10. मोटापा को कम करना 

11. कब्ज को दूर करना 

11. पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान कर पेट की रोगों से बचाव 

 

12. ऊर्जा प्रदान कर शरीर को देर तक Energetic  बनाए रखना 

 

13. चेहरे और त्वचा के लिए फायदेमंद 

 

14. कील मुंहासे को ठीक करना 

 

15. एक्ज़िमा, खुजली, त्वचा पर दाने आदि रोगों में लाभदायक 

 

16. बालों को पोषण कर मजबूत व स्वस्थ्य बनाना 

 

17. Brain में Serotonin के Level को बनाये रखना 

 

18. मानसिक तनाव को कम करना 

 

19. Depression  को कम करना 

 

20. अच्छी नींद लाने में मदद करना 

 

21. याददाश्त को ठीक रखना 

 

22.शरीर को Healthy बनाए रखना 

तो दोस्तों, देखा आपने ओट्स खाने के फायदे को। रोजाना ओट्स खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यही वह खास वजह है कि आज पूरी दुनिया में जई के दानों (Oats grains) से विभिन  प्रकार के स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन (Recipe) बनाया जाता है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से जई के दानें (Oats grains)  ही नहीं, जई के चोकर (Oats bran) भी लाभप्रद हैं। अतः Oats के साबूत अनाज, दानें, दलिया, आटा और चोकर का उपयोग खाने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन बना कर किया जाता है।


ओट्स खाने के नुकसान-Side effects of Oats in Hindi


सामान्यतः ओट्स नुकसान नहीं करता है। परंतु  कुछ अवस्था में यह नुकसान कर सकता है-

मात्रा (Dose):

  • ओट्स की कोई निश्चित मात्रा नहीं है।
  • एक  व्यस्क व्यक्ति इसे 30-40 ग्राम प्रतिदिन खा सकता है।
  • परंतु इसको अधिक मात्रा में खाने पर नुकसान कर सकता है।

गुणवत्ता (Quality):

  • Low Quality की ओट्स से थकान, कमजोरी, नींद की समस्या आदि हो सकती हैं।
  • इसलिए ओट्स को खरीदते समय इसकी गुणवत्ता की जांच अवश्य कर लें।

कम पकना (No Well-Chucked) :

  • ओट्स ठीक से न पकने पर  नुकसान कर सकता है।

ग्लूटेन (Gluten):

प्राकृतिक रूप से ओट्स ग्लूटेन रहित भोजन है अर्थात् Naturally Oats are Gluten Free Food है। परंतु  इसकी Processing (तैयारी) के  समय या इसमें मिलावट की वजह से Gluten हो सकता है। इसलिए जिस पैकेज पर Gluten-Free Oats लिखा हो, उसे ही खरीदें।

 ग्लूटेन क्या है-What is Gluten in Hindi 

  • ग्लूटेन एक प्रकार का अघुलनशील प्रोटीन है।
  • यह दो प्रकार के प्रोटीन Gliadin और  Glutenin से मिलकर बना होता है।
  • यह गेहूं, जौ, राई आदि की आटा तथा मैदा में होता है।
  • यह 10 % लोगों को नहीं पचता है, जिससे  Digestive Problem तथा छोटी आंत में “सैलिएक रोग” होता है।


ओट्स बनाने (खाने) का तरीका:


  • ओट्स बनाने के कई तरीके हैं। इसे आप दूध और चीनी में पकाकर या इसका खीर बनाकर खा सकते हैं।
  • इसे दूसरे सब्जियों के साथ भी खा सकते हैं।
  • इसका सुप या दलिया बनाकर खा सकते हैं।
  • इसे दूसरे दालों के साथ मिलाकर इसका खिचड़ी बना सकते हैं।


Disclaimer : 

इस ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए दी गई है। ओट्स का प्रयोग करने से पहले आप आहार विशेषज्ञ (Dietitian) या डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लें। किसी भी प्रकार की दुष्प्रभाव के लिए वेबसाईट healthmottoblog.in जिम्मेवार नहीं है। 

अंत में लेखक की कलम से-Author Site


दोस्तों, I hope यह ब्लॉग पोस्ट, " जानें, रोज ओट्स खाने के फायदे - Oats Khane Ke Fayde In Hindi " आपको पसंद आया होगा। इसमें आप जाने कि ओट्स पोएसी घास परिवार का गेहूं, जौ, मक्का, राई आदि की तरह एक अनाज है। पहले इसे खरपतवार या घास मान कर सिर्फ पशुओं के लिए उपयोग होता था। परंतु ओट्स की कई स्वास्थ्य लाभ के कारण आज लोगों में इसकी लोकप्रियता एवं मांग बढ़ती जा रही है।

प्राकृतिक रूप से ओट्स Gluten Free होता है तथा कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप व रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है। यह मोटापा, फ्री रेडिकल  को कम कर हमें हृदय रोग, मधुमेह एवं कैंसर से बचाता है। ओट्स मष्तिष्क, बालों, चेहरा एवं त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। यह हमें ऊर्जा प्रदान कर हमारे शरीर को सेहतमंद बनाती है। यही वजह है कि आज पूरी दुनिया जई (Oats) को हेल्दी अनाज तथा Super Food मान रही है।

अंत में आप से आग्रह है कि इस जानकारी से लाभ उठायें तथा दूसरों को भी Share करें। आपकी उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखी जीवन की शुभ कामनाओं के साथ

धन्यवाद…

Desclaimer : 

FAQs

1.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शरीर के लिए आवश्यक 13 विटामिन कौन से हैं? - Vitamins In Hindi

कार्बोहाइड्रेट क्या हैं इनका वर्गीकरण कैसे किया गया है

Aam Khane Ke Fayde In Hindi - जानें, आम खाने के 10 फायदे